सनीदेव मंदिर में चोरों नें हाथ किये साफ, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात चोरों नें मंदिर के घंटे चोरी कर लिए| घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर में भगवान शनि का मन्दिर है| उस मन्दिर से जिले के ही नही बल्कि जिले के बाहर से लोग अपनी पूजा अर्चना करनें के लिए आते है| बीती रात कुछ चोरों नें मन्दिर में टंगे कीमती घंटे चोरी कर लिए|
सुबह 11 बजे पूजा करनें पंहुचे आकाश गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र इंद्रदेव गुप्ता निवासी लिंजीगंज को घंटा चोरी होनें की सूचना मिली| जिसके बाद  हिन्दू महासभा नेता राजेश मिश्रा आदि श्रद्धालु मौके पर पंहुचे| घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच की| घंटा चोरी करनें की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी| श्रद्धालुओं नें जल्द खुलासे की मांग की|