युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) शुक्रवार को दोपहर बाद सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव औंधे मुंह पड़ा मिला| जिससे सनसनी फैल गयी| घटना कीसूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| शव की शिनाख्त नही हो सकी|
थाना क्षेत्र के छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर ग्राम महरूपुर खार के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में एक 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा था| दोपहर लगभग दो बजे नगला रघोल निवासी 13 वर्षीय किशोर ऋतिक पुत्र संतोष कुमार अपनी बकरी तलाशनें उधर गया तो उसने युवती का शव पड़ा देखा| जिसके सूचना उसने उधर से गुजर रहे गाँव के ही युवक स्वदेश को दी| जिसके बाद सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर गौर,कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| युवती हरे रंग की बनियान और लाल रंग की पेंट पहने थी| उसके चेहरे पर चोट के निशान थे|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर नें बताया कि जाँच की जा रही है| युवती के हत्या की गयी है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| अभी शिनाख्त नही हुई है|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया| उन्होंने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नही हो सकी है| जल्द शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है|