अपडेट: बाइकों की भिडंत में प्रिटिंग प्रेस संचालक सहित दो की मौत, एक गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) रफ्तार ने प्रिंटिग प्रेस संचालक की जान ले ली| जबकि दो बाइक पिता पुत्र  गंभीर रूप से जख्मी हो गये| मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जबकि घायलों की हालत भी चिंता जनक बनी हुई थी| उपचार के दौरान पिता की मौत हो गयी| जबकि पुत्र को रिफर कर दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी 36 वर्षीय अभिषेक राठौर पुत्र कौशलेन्द्र सिंह की राजेपुर कस्बा में प्रिंटिंग की दुकान है| उसकी पत्नी रेनू उजरामऊ अपने मायके में ही शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है|
सोमबार सुबह थाना राजेपुर क्षेत्र ग्राम चित्रकूट के निकट बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में सामने से आ रही बाइक पर सबार 55 वर्षीय राम लडैते व उनका 30 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के साथ ही अभिषेक राठौर ही अभिषेक राठौर भी बुरी तरह जख्मी हो गया| घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची| दरोगा उदयराज सिंह ने तीनो को 10:20 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा डॉ० प्रदीप कुमार ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया| जबकि राम लडैते की  उपचार के दौरान मौत हो गयी| मनोज की हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| अभिषेक की माँ सरला देवी व  पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
हेलमेट होता तो नही होती अभिषेक व राम लडैते की मौत
अभिषेक की बाइको से भिडंत में सिर में गंभीर चोट आयी जिससे दोनों की मौत हो गयी| वही घायल मनोज के सिर में भी गंभीर चोट आयी|चिकित्सकों का कहना है यदि यह लोग हेलमेट लगाये होते तो शायद जान बच जाती| फ़िलहाल अभिषेक व राम लडैते की मौत पर अफ़सोस हर किसी को है| अभिषेक की तीन बेटी है| और वह तीन बहनों में अकेला ही भाई
था|