मनु स्मृति का संविधान लिखनें में जुटी भाजपा-आरएसएस

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार संविधान बचाओ संकल्प यात्रा लेकर पंहुचे| उन्होंने भाजपा को पूरी तरह कटघरें में खड़ा कर दिया| कहा कि भाजपा और आरएसएस बाबा साहब का संबिधान मिटानें का प्रयास कर रहें है| वह मनु स्मृति का संविधान लिख रही है|
शहर के आवास विकास स्थित सपा के प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव के कालेज में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि समाज के दबे, कुचले और बंचित लोगों को लालच दिखा उनकी नजरों को भटकाकर भाजपा और आरएसएस बाबा साहब के संबिधान की जगह मनु स्मृति का संबिधान लिख रहें है| भाजपा बाबा साहब के संविधान को मिटानें का कार्य कर रही है|
संबिधान की लड़ाई केबल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ही लड़ रहे है| उन्होंने कहा संबिधान के प्रति लोग जागरूक नही है| उन्हें जागरूक करना होगा तभी आरएसएस से उनका पीछा छुटेगा | उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संप्रदायिकता की राजनीति करती है जबकि सपा धर्म निष्पक्षता की राजनीति कर रही है| सपासंबिधान को मानती है जिसमे सभी को बराबरी का हक है| जाति की राजनिति सपा नही करती| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव, सर्वेश अंबेडकर, विवेक यादव, शिव प्रताप चीनू, पुष्पेन्द्र यादव, इलियास मंसूरी, शशांक सक्सेना, बंटी यादव आदि रहे|