यूपी में विकास ठप,युवा बेरोजगार,व्यापारी परेशान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस नें नगर में जुलूस निकाल भाजपा गद्दी छोड़ों का नारा बुलंद किया| कांग्रेसियों नें कहा कि यूपी में विकास ठप,युवा बेरोजगार,व्यापारी परेशान है| लिहाजा अब सूबे की जनता कांग्रेस का हाथ पकड़ रही है|  डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि, बेरोजगारी ,महंगाई, महिला सुरक्षा, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, व्यापारियों की समस्याओं आदि प्रमुखता से उठाई गयी|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में जुलूस शहर के लाल दरवाजे से शुरू होकर टाउन हाल तक पंहुचा| प्रदेश सचिव अंकित धानबिक ने कहा कि कांग्रेस जनमानस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनहित में संघर्ष जारी रखेगी| आने वाला समय कांग्रेस का है निश्चित रूप से हम 2022 में सरकार बनाएंगे|
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश में तानाशाही सरकार है आम आदमी की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है| विकास कार्य ठप है, युवा बेरोजगार है व व्यापारी परेशान है| महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं|  कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है|  किसानों के साथ घोर अन्याय हो रहा है| किसानों की आवाज प्रदेश और भारत सरकार को सुनाई नहीं दे रही है|  लगातार किसानों पर अत्याचार जारी है उनके आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का कार्य किया जा रहा है|  किसान परेशान है खाद, बीज, बिजली, पानी आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है|
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, भानु चतुर्वेदी, जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया, दीप्ति सिंह, अनुपमा शर्मा, लाइक उररहमान, खालिद उस्मानी, डॉ० अरुणअग्निहोत्री आदि रहे|
कायमगंज संवाददाता: कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील तिराहे से मेन बाजार होते हुए ट्रांसपोर्ट चौराहे तक पदयात्रा का आयोजन किया गया|  इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा प्रभारी मनोज गंगवार, रमेश चंद कठेरिया, श्री कृष्ण गौतम  राकेश सागर, शकुंतला देवी,  जय सिंह शाक्य आदि रहे|