कलयुगी माँ ने प्रेमी के साथ मिलाकर करायी थी बेटे की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

snju-madhuri-vishvnath-copyफर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम खुदागंज के निकट बीते 12 अक्टूवर को खेतो में युवक की ईंट-पत्थर से कुचल-कुचल कर हत्या कर दी गयी थी| जिसकी शिनाख्त नही हो रही थी| शुक्रवार को पंहुचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय राजीव उर्फ़ संजू निवासी रघुनाथपुर अल्लागंज शाहजंहापुर के रूप में की थी| जिस मामले में पुलिस ने आरोपी माँ उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|

मृतक संजू की शिनाख्त बीते 14 अक्टूबर को उसकी पत्नी सन्तोषी ने की थी| संतोषी ने बताया था कि उसका विवाह बीते 7 जुलाई को ही संजू के साथ हुआ था| बीते 10 अक्टूवर को संजू अपने रिश्ते में रिश्तेदार विश्वनाथ चौहान के साथ कन्नौज के गुरसहायगंज से नई बाइक खरीदने के लिये गया था| लेकिन वह लौट के घर नही आया| संतोषी यह नही बता सकी की संजू के साथ गया विश्वनाथ आखिर कहा रहता है और उसके संजू की माँ माधुरी से क्या रिश्ते थे|

संजू शाराब पीने का लती था | विश्वनाथ के चाल चलन पर भी पुलिस की शक की सुई घूम रही थी| घटना के बाद से विश्वनाथ भी मौके से फरार था| पुलिस ने घटना के आरोप में मृतक संजू की माँ माधुरी पत्नी महेश सिंह, उसके प्रेमी विश्वनाथ उर्फ़ बबुआ उर्फ़ राहुल बाबा उर्फ़ भूरे पुत्र यदुनाथ सिंह निवासी खुदागंज व उसके साथी पप्पू वाथम उर्फ़ जयप्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी खुदागंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|आरोपी माधुरी के प्रेमी ने बताया कि उसके घर आना जाना था यह बात संजू की बिल्कुल भी पसंद नही थी वह अक्सर आने-जाने पर बाधा बनता था| जिस पर उसे खत्म करने की साजिश रची गयी| पुलिस ने अनुसार विश्वनाथ ने अपने साथी पप्पू के साथ मिलकर संजू को मौत के घाट उतारने की खूनी योजना बना डाली| पप्पू को केबल 5000 हजार रुपये देकर हत्या में सहयोग करने के लिये विश्वनाथ ने तैयार किया|
आरोपी विश्वनाथ संजू के साथ बाइक लेने के लिये पांचाल घाट पंहुचा उसके बाद दोनों मैजिक से कमालगंज पंहुचे कमालगंज से दोनों शाम आठ बजे खुदागंज पंहुचे जंहा उन्होंने ठेके पर शराब पी| उसके बाद उसे नशे में कर कल्लू वाथम के ट्यूबबेल पर लेजाकर उसकी बेहरहमी से हत्या कर दी| एसपी सुभाष बघेल ने जेएनआई को बताया कि आरोपीयों पर पुलिस को घटना वाले दिन से ही शक था| जिसके चलते पुलिस केबल उसी दिशा में कार्य कर रही थी| जिससे जल्द खुलासा हो गया| तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया| जंहा से जेल भेज दिया गया|
दो साल पूर्व हुई थी माधुरी और विश्वनाथ की मुलाकात
विश्वनाथ ने बताया कि उसकी संजू की विधवा माँ माधुरी से बीते दो वर्ष पूर्व पांचाल घाट पर हुई थी| जंहा बातचीत प्रेम में बदल गयी| दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नम्बर भी ले लिये | धीरे-धीरे विश्व नाथ का उसके घर आना जाना हो गया|