खबर का असर: शमसाबाद में भाजपा नेत्री का पर्चा वापस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करनें वाली भाजपा नेत्री नें आखिर अपना पर्चा वापस कर लिया| जेएनआई नें इस मामले में बीते दिन प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था|
दरअसल शमसाबाद नगर पंचायत से बीजेपी नें पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता की पत्नी सैफाली गुप्ता को टिकट दिया है| उधर टिकट के लिये प्रयास कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी नें भी टिकट ना मिलते देख निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था| जिससे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी नें सीधे भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया| बीते दिन जेएनआई नें मामले में प्रमुखता से ‘टिकट की रार: शमसाबाद के निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी और महिला मोर्चा अध्यक्ष आमने-सामने!’ शीर्षक से प्रकाशित की थी| जिसके बाद रेनू त्रिपाठी नें आखिर अपना पर्चा वापस ले लिया|