अध्यक्ष 11 व सभासद पद के 14 नामांकन वापस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद से 11 और सभासद पद से 14 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लेकर मैदान छोड़ दिया है। दो नगर पालिका और सात नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अब मैदान में 127 व सभासद पदों के लिए 572 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। कमालगंज नगर पंचायत के वार्ड छह की सभासद पद के लिए दो लोनों ने नामांकन कराया था। एक ने पर्चा वापस ले लिया। एक प्रत्याशी रह जाने के कारण वह निर्विरोध तय हो गया है।
नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका सदर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर 12 प्रत्याशियों में से एक ने पर्चा वापस कर लिया। अब अध्यक्ष पद 11 प्रत्याशी रह गए हैं। सभासद पद के 23 प्रत्याशी मैदान से हट गए। इससे मैदान में 297 प्रत्याशी रह गए। नगर पालिका कायमगंज अध्यक्ष पद से दो प्रत्याशी चुनाव से हट गए, 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभासद से चार प्रत्याशी मैदान छोड़ गए। जिससे 105 मैदान में बने हुए हैं। नगर पंचायत कमालगंज के अध्यक्ष पद से किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं मिला। वहां छह प्रत्याशी मैदान में थे वह डटे हुए हैं। सभासद पद 48 प्रत्याशियों में से तीन पीछे हट गए, जिससे 45 मैदान मे रह गए हैं। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद अध्यक्ष पद के 20 प्रत्याशियों में से एक ने नामांकन पत्र वापस कर लिया अब 19 मैदान में रह गए हैं। सभासद पद के 59 प्रत्याशियों में से किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के अध्यक्ष पद के 21 प्रत्याशियों में से दो ने पर्चा वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। अब मैदान 19 प्रत्याशी रह गए हैं। सभासद के 92 प्रत्याशियों में से दो ने पर्चा वापस कर लिया है। मैदान में 90 प्रत्याशी रह गए हैं। नगर पंचायत खिमसेपुर में अध्यक्ष पद के 21 प्रत्याशियों में से एक ने मैदान छोड़ दिया, इस कारण बीस प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सभासद के 58 प्रत्याशियों में से किसी ने मैदान नहीं छोड़ा है। नगर पंचायत कंपिल के अध्यक्ष पद के 15 प्रत्याशियों में से तीन ने पर्चा वापस कर लिया है। जिससे 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सभासद के 63 प्रत्याशियों में से एक ने पर्चा वापस ले लिया है। अब मैदान में 62 प्रत्याशी रह गए हैं। नगर पंचायत शमसाबाद में अध्यक्ष पद के 18 प्रत्याशियों में से दो मैदान छोड़कर चले गए। इससे 16 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। सभासद के 126 प्रत्याशियों में अब 123 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत नवाबगंज में अध्यक्ष पद के 37 प्रत्याशियों में से दो ने नामांकन पत्र वापस कर लिया है। इससे 35 मैदान में रह गए हैं। सभसद के 140 प्रत्याशियों में से पांच मैदान छोड़ गए। 135 मैदान में डटे हैं