चलती बाइक से दिन-दहाड़े महिला व बेटी का अपहरण, 24 घंटे बाद भी पता नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

thana jhangnjफर्रुखाबाद:(कमालगंज/जहानगंज) पड़ोसी जनपद मैनपुरी के रेलवे स्टेशन रोड भोगांव निवासी रंजीत कुमार पुत्र जगदीश कुमार की पत्नी जयंतीदेवी और उसकी मासूम पुत्री रिया का बदमाशो ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया| घटना हुये 24 घंटे का समय बीत गया लेकिन पुलिस आने अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया है| पुलिस पीड़ित को साथ लिये घुम रही है|

पीड़ित रंजित सिंह ने बताया की उसका विवाह बीते 2009 में याकुतगंज निवासी जयंती देवी पुत्री रामोतार के साथ हुआ था| उसके एक तीन वर्ष की पुत्री रिया भी है| बीते रक्षाबंधन को उसकी पत्नी अपने मायके आयी थी| जिसे वह मंगलवार को बुलाने ससुराल आया था| मंगलवार को वह अपनी बाइक से पत्नी और बेटी को लेकर घर जा रहा था तभी बेबर रोड स्थित सोनचिरैया ढावे के निकट पीछे से दो बाइको पर सबार होकर पांच लोग आये और उसे आगे से रोंक लिया| पांचो आरोपियों ने अपने तमंचे उसकी तरफ तान दिये|

आरोपीयो ने उसकी पत्नी जयंती देवी और पुत्री रिया को बाइक से उतार कर अपनी बाइक पर बैठा लिया| बदमाश उसे लेकर फरार हो गये| दिन दहाड़े महिला और उसकी पुत्री के अपहरण की घटना होने से हड़कम्प मच गया| पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली मोहम्मदाबाद में जाकर दी| पुलिस ने घटना स्थल जहानगंज थाने का बता कर उसे टरका दिया| जब पीड़ित जहानगंज थाने पंहुचा और घटना के सम्बंध में तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज ना करके अपनी मर्जी से तहरीर लिखा ली| पुलिस का कहना है कि पांच आरोपी ना दिखाकर तीन आरोपी ही रख्रे जाये| पुलिस ने घटना से अब तक तीन तहरीर बदला दी है| लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया है|

घटना में पीआरडी जबान का हाथ होने का शक
पुलिस ने पीड़ित के द्वारा बताये गये बदमाशो के बाइक नम्बर से ग्राम गढाखेडा निवासी पीआरडी जबान धीरेन्द्र पुत्रस सुल्तान सिंह का निकला|पुलिस ने आरोपी के पिता भाई और एक पीआरडी जबान को बैठा लिया| अभी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है |