वैलेंटाइन डे: सेठ गली में मर्दानी ने मनचले को चप्पलों से पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:पूरे जनपद में वैलेंटाइन डे को लेकर बाजार में रौनक है| एक दूसरे से प्रेम का इजहार करने का पर्व एक शोहदे को महंगा पड़ गया| महिला ने शोहदे की जमकर पिटाई कर दी| काफी देर तक चप्पलों से पिटाई करने के बाद महिला मौके से चली गई| सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के सेठ गली एक महिला बाजार करने के लिए आई थी| उसके पीछे एक 45 वर्षीय शोहदा चल रहा था| उसने महिला के साथ छेडछाड़ कर दी|जिससे खफा होकर महिला अचानक आक्रोशित हो गई और चप्पल हाथ में लेकर शोहदे की जमकर पिटाई कर दी| महिला के द्वारा शोहदे की पिटाई होते देख मौके पर दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर बाहर निकल कर आ आये| तकरीबन 15 मिनट तक सेठ गली में हुई चप्पल बाजी की सूचना पुलिस को दी गई| सूचना मिलने पर धुमना चौकी इंचार्ज दिनेश भारती मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक महिला जा चुकी थी|
चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक ने महिला के साथ छेड़छाड कर दी थी| जिससे बाद महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी| पुलिस पहुंचने से पहले दोनों मौके से चले गये| उन्हें कोई शिकायत भी नही मिली| शिकायत लिखित मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|