बात नही मानी तो लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा फर्क

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दो गुटों में चल रहे आंतरिक द्वन्द के बीच सपा की जिला पंचायत चुनाव मार्गदर्शन समिति नें बैठक करअपना दावा मजबूत बताया| इसके साथ ही पूरा भाषण पूर्व मंत्री के इर्द-गिर्द ही चक्कर लगाता रहा|
दरअसल सपा से जिला पंचायत के सुबोध यादव घोषित प्रत्याशी है| वहीं सपा से ही पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव भी अपना दावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ठोंक रहीं है| जिससे सपा में भीतर खानें से आपाधापी मची है| मंगलवार को सपा के आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर मार्गदर्शन समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे पूर्व सांसद नें कहा कि जिस तरह की गलत फहमी पार्टी में फैली है उसे दूर करने के लिए मार्ग दर्शक मंडल पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा| इसके बाद उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात करायेंगे| उनसे कहा जायेगा जो प्रत्याशी हो गया है उसको समर्थन दें| पूर्व सांसद नें कहा कि वह वरिष्ठ नेता है उन्हें उम्मीद है कि वह बात मान लेंगे| पूर्व सांसद नें कहा कि कल उनसे मुलाकात का प्रयास किया गया था लेकिन वह दवा लेनें लखनऊ चले गये| लौटने पर समिति उनसे मुलाकात करेगी| फिलहाल पूर्व सांसद नें अपने पास 19 सदस्य होनें का दावा किया| उन्होंने कहा अन्य किसी दल के पास कुछ भी नही है जो अध्यक्ष पद पर ताल ठोंक सके|
बात नही मानी तो लोकसभा चुनाव में पड़ेगा फर्क
पूर्व सांसद नें कहा कि यदि पार्टी की बात नही मानी तो उनके आने वाले लोकसभा चुनाव में फर्क पड़ेगा| चेतावनी भरे लहजे में भी कहा कि यह उनके राजनैतिक भविष्य के लिए अच्छा नही होगा|
पांच दिन में सपा के तीन सदस्य हुए कम!
बीते 3 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ० जीतेंन्द्र सिंह यादव के मेडिकल कालेज में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था| जहाँ खुद सपा प्रत्याशी सुबोध यादव नें कुल 21 सदस्य उनके पास होनें का दावा किया था| लेकिन 5 दिन बाद आयोजित हुई मार्गदर्शक समिति की प्रेसवार्ता में कुल 19 सदस्यों का सपा प्रत्याशी के साथ होनें का दावा मार्गदर्शक समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद मुन्नू बाबू नें किया| इस हिसाब से बीते 5 दिन में सपा प्रत्याशी के 3 सदस्य कम हो गये है!
पूर्व मंत्री को मार्गदर्शक समिति से बाहर रखनें पर भी उठ रहे सबाल
दरअसल मार्गदर्शक समिति में सपा नें सभी राजनीति के पुरानें मठाधीशों को शामिल किया| जिसमे मुन्नू बाबू , पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी का नाम शामिल किया गया| पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का नाम शामिल नही किया गया| इस पर भी काना-फूसी हो रही है|
वार्ता में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, सतीश दीक्षित, जिला महासचिव मंदीप यादव, डॉ०  जितेन्द्र सिंह यादव, चन्द्रपाल यादव, प्रत्याशी सुबोध यादव, प्रताप सिंह यादव, इलियास मंसूरी आदि रहे|