ट्रक की टक्कर से कार चालक ने दम तोडा

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बुकिंग कर बारात लेकर जा रहे कार चालक को ट्रक ने टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी |

जनपद मैनपुरी के मझना निवासी 33 वर्षीय ललित कुमार पुत्र स्वगीय राम शंकर राठौर कार चालक है| बीती रात वह जनपद शहजंहापुर के हुल्लापुर कार से बारात लेकर गया था| वह हुल्लापुर चौराहे पर कार खड़ी करके सड़क किनारे खड़ा था| सामने से आये तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|

उसे गम्भीर हालत में बाराती ज्ञानेंद्र सिंह ने 9:20 पर भर्ती किया| जिसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया| 15 मिनट के बाद ललित ने दम तोड़ दिया| सूचना मिलने पर मृतक के परिजन लोहिया अस्पताल आ गये| माँ रामप्यारी, पत्नी पूजा, पुत्र 7 वर्षीय हिमांशु ,पुत्री 4 वर्षीय परी, आदि रो-रो कर बुरा हाल हो गया| आवास विकास चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|