शराब ठेका बंद कराने को आधी आबादी ने फिर हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गाँव के बीच शराब ठेका खुलनें से ग्रामीण महिलाओं में काफी आक्रोश| पूर्व में आबकारी कार्यालय घेरनें के बाद भी कार्यवाही ना होनें से नाखुश महिलाओं नें शुक्रवार को ठेके के बाहर प्रदर्शन किया |
दरअसल थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जनैया-सठैया में देश शराब का ठेका है| जिसको गाँव की महिलाओं नें  एक जुट होकर ठेका हटाने की मांग की| बीते दिनों दर्जनों महिलाओं नें कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आबकारी अधिकारी का कार्यालय घेरा था| उसके बाद मिलने भरोसा भी जब खाली निकल गया तो पता आक्रोशित महिलाएं ठेके पर आ धमकी उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया|  जानकारी मिलने पर आबकारी निरीक्षक शरद कुमार, संजय गुप्ता व नीरज तिवारी आदि मौके पर आ गये| उन्होंने हंगामा कर रही महिलाओं को शांत किया|
आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता नें बताया कि ठेका 48 लाख रूपये का राजस्व दे रहा है| ठेकेदार नें सरकारी शर्तों को पास कर ही ठेका लिया है| इसके बाद भी उसे हटानें की मांग की गयी है| ठेकेदार और महिलाओं को शनिवार को कार्यालय तलब किया गया है| दोनों पक्षों से बात की गयी है| फ़िलहाल ठेका बंद करनें के आदेश नही दिये गये है|