भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष के घर पर भी पंहुची पुलिस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन से निर्देश पर कोतवाली फतेहगढ़ में किसान आंदोलन के चलते नजर रखने के लिए बनायी गयी सूची में भाजपा और बिहिप नेताओं के नाम होनें से हड़कंप मच गया है| हद तो तब हो गयी जब भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के घर पुलिस भी पुलिस आ धमकी | अब पुलिस के गले में हड्डी फंसने से उन्हें निकलते नही बन रहा है| पुलिस पूरी तरह से आरोप नकार रही है|
दरअसल बीते दिनों शासन के निर्देश मिलते ही कोतवाली क्षेत्र के दायरे में आने वाले किसान आंदोलन से सम्बन्धित लोगों की सूची बनाकर उन पर नजर रखी जानी थी| सूत्र से यह बताते है कि अकेले कोतवाली फतेहगढ़ में 28 पेज की सूची बनी है| सूची के रास्ते जब पुलिस बिहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त मिश्रा आदि के घर जानकारी करने पंहुची|
बिहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त मिश्रा नें बताया कि बीते दिन पुलिस कर्मी आया था और जानकारी ली| लेकिन हम लोगों का पुलिस की सूची में नाम कैसे चला गया और किसने लिखा दिया यह गलत है|  इसके साथ ही भाजपा की सक्रिय राजनीति कर रहे भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष व वर्तमान में मंडल प्रभारी कमालगंज डॉ० प्रभात अवस्थी के घर भी दारोगा लाल सिंह आ घमके| दारोगा जी बोले हमारी डियूटी लगी है| वह तकरीबन सुबह 10 बजे से दोपहर लगभग डेढ़ बजे तक पूर्व जिला उपाध्यक्ष के आवास पर दारोगा जी बैठे रहे|
बीजेपी पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी नें बताया कि यह सूची जिस किसी नें भी बनायी है उसकी एसपी से भेट कर जाँच करायी जायेगी| स्थानीय चौकी इंचार्ज, कोतवाली प्रभारी और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को क्षेत्र के लोगों के विषय में इतना भी ज्ञान नही कि कौन क्या है| सूची बनानें वालें के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|
प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल से जब जेएनआई नें बात की तो उन्होंने कहा कि किसी के भी घर पुलिस तैंनात नही की| दारोगा हालचाल लेनें गया होगा| उन्होंने खुद जाकर जाँच की थी| पुलिस तैनात करने की बात गलत है|  पुलिस जानकारी करने गयी होगी|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि यह गंभीर मामला है| पुलिस क्यों पंहुची ? इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक से वार्ता की जायेगी|