बूथ व मंडल स्तर तक संगठन को करें मजबूत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:बीजेपी फतेहगढ़ मंडल नगर कार्यसमिति की बैठक में बूथ कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ़ की गयी| जिसमे बूथ मजबूत करने को लेकर जोर दिया गया|
शहर के मसेनी स्थित एक गेस्ट हॉउस में बैठक का आयोंजन किया गया| जिसमे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा की बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जरूरत है| जिससे चुनाव में सक्रिय भूमिका में कार्यकर्ता रहे| उन्होंने कहा की बूथ के कार्यकर्ता ही चुनाव जिताते है|
जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी ने कहा की विपक्ष चाहे जितना ही ढोंग करे लेकिन जनता भ्रमित नही होगी| फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौंहान,फतेहगढ़ मंडल प्रभारी रामवीर शुक्ला, गोविन्द सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये| संचालन रिंकू दुबे ने किया| दीपक कटियार, शिवांग रस्तोगी,गुंजन अग्निहोत्री, अनिल तिवारी, शशांक शेखर आदि रहे|
राजेपुर: कस्बे के एशियन कम्प्यूटर सेंटरपर आयोजित संगठन की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने की| उन्होंने कहा की हम सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है| जिससे भविष्य में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम सफल हो सके| इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी जिलाध्यक्ष ने वितरित किये| इस दौरान संदीप शाक्य,मंडल अध्यक्ष विपनेश सिंह, अनुराग सिंह, कृष्ण गोपाल मिश्रा,