धान क्रय केंद्र पर लापरवाही की पतीली में पकते मिले मनमानी के चावल, कार्यवाही की लटकी तलवार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर संवाददाता) मंगलवार को शाम जिले की नोडल अधिकारी व यूपी सरकार में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला नें गन्ना क्रय केंद्र बलीपट्टी  व धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग की विपणन शाखा राजेपुर का औचक निरीक्षण किया। धान केंद्र पर शिकायतों की पतीली में लापरवाही की खिचड़ी पकती मिली| जिससे खफा  नोडल अधिकारी नें जाँच के आदेश डीएम को दिये हैं|
गन्ना क्रय केंद्र बलीपट्टी केंद्र पर खरीद की व्यवस्था ठीक पाई गई|किसानों द्वारा बताया गया कि गन्ना की तुलाई में किसी प्रकार की समस्या नही हो रही है। जिसके बाद नोडल अधिकारी का काफिला धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग की विपणन शाखा राजेपुर पंहुचा| जहाँ किसानों नें आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्र पर दलाली होती है और धान कम तौला जाता है| गाँव केवल नगला निवासी किसान सुभाष पांडेय नें आरोप लगाया कि 25 दिन बाद धान ट्राली की तौल की गई एक ट्राली वापस भी कर दी गयी| किसान नें मार्केटिंग निरीक्षक सावंत कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाये जिसके बाद भूमि नही है उसके धान भी तौले जाते हैं|
नोडल अधिकारी नें फोन से किसान बिरसिंहपुर निवासी शैलेंद्र पुत्र घुरिई से वार्ता की तो शैलेन्द्र नें बताया कि 3 बोरे सेंटर से गायब हो गए और आठ दिन बाद सेंटर पर ट्राली खड़ी रही| नोडल अधिकारी को अभिलेख भी अधूरे मिले| रजिस्टर में टोकन दिनांक अंकित नही मिला| मार्केटिंग इंस्पेक्टर सावंत कुमार को कड़ी फटकार लगायी|  मोहन निवासी केवल नगला ने फोन पर बताया कि कई दिन चक्कर काटने के बाद 25 दिन बाद टोकन मिला| आरोप लगाया कि एक बोरा में 4 किलो धान निकाल दिया| 114 कुंटल टोटल धान हुआ था 112 कुंटल धान का रुपया दिया गया|  क्रय केंद्र के बाहर सड़क पर धान के बोरे लगे होनें पर भी उन्होंने मार्केटिंग निरीक्षक की कड़ी फटकार लगा दी| केंद्र प्रभारी द्वारा नोडल अधिकारी को बताया गया कि राजेपुर क्षेत्र में कुल छः क्रय केंद्र मेसे केवल विपणन शाखा राजेपुर द्वारा धान खरीदा जा रहा है। अन्य सभी जगह धान नही खरीदा गया। इस कारण केंद्र पर काफी समस्याए आ रही है। अब तक 16276  कुंटल धान की खरीद की जा चुकी है| धान की तौल के दौरान भी माप में भी काफी ऊपर नीचे मिले| फिलाहल नोडल अधिकारी नें जाँच के आदेश डीएम को दिये है| जिससे मार्केटिंग निरीक्षक पर कार्यवाही की तलवार लटक गगई है|
नोडल अधिकारी के सामने खड़े किये सेटिंग वाले लोग
अधिकारी के सामने अपनी डूबती लुटिया बचाने के लिए पूर्व से ही मुंह लगे लोगों को खड़ा किया गया था| जिससे अधिकारी के सबाल -जबाब के दौरान जीसर सब ठीक खा जा सके और किरकिरी होनें से बच सके|
मिल मालिक से किसान नें बताया जान का खतरा
नोडल अधिकारी से शिकायत करने वाले किसान सुभाष पांडेय ने मिल मालिक से जान का खतरा बताया| जिस पर नोडल अधिकारी नें एसडीएम को सुरक्षित घर छोड़ने के निर्देश दिये|
नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने बताया कि की जो कमियां पायीं गयी है| उसके लिए धान क्रय केंद्र की जाँच करानें के निर्देश जिलाधिकारी को दिये है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि क्रय केंद्र की जाँच की जायेगी| जिस किसान नें जान का खतरा बताया उसको सुरक्षित घर भेजा गया है|
बच्चो को आन लाइन शिक्षण व्यवस्था से जोड़ने के दिये निर्देश
जेएनआई ब्यूरो: नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला नें फतेहगढ़ जीजीआईसी का निरीक्षण किया| उन्होंने शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली| प्रधानाचार्य नें उन्हें बताया कि कम मात्रा में बच्चे क्लास लेने विद्यालय में आते है। नोडल अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को अधिक से अधिक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था से जोड़ने के निर्देश दिये| जिन बच्चों के परिवार में मोबाइल- टीबी की व्यवस्था नहीं है उन छात्राओ को विद्यालय में बुलाकर कोविड 19 मानको का पालन कराते हुए शिक्षण कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, एसडीएम सदर अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि रहे|