अतिक्रमण अभियान के आगे-आगे चला विरोध, व्यापार मंडल रहा नदारद

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में अतिक्रमण अभियान का दूसरा दिन था| नगर पालिका और जिला प्रशासन के पटिया तोड़ अभियान के बाद भी दूसरे दिन भी भारी विरोध झेलना पड़ा| लेकिन जिला प्रशासन नें दो जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों तरफ का अतिक्रमण साफ करने में कोई कसर नही छोड़ी| लेकिन व्यापार मंडल के मौके पर नजर ना आना चर्चा का विषय बना रहा|
शहर के घुमना से अतिक्रमण अभियान नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी राजवीर सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ| नेहरु रोड़ पर भाजपा नेता शिवांग रस्तोगी के परिजन की दुकान के आगे का जाल तोड़ने पर विवाद हो गया| भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी नें नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को देख लेनें की धमकी दी| जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट नें कहा मेरे कुछ नही कर पाओगे| मैं जब जाऊगा तभी जाऊँगा| भाजपा नेता की धमकी से आग-बबूला सीएम नें दोबारा जेसीबी मंगाकर जाल और तुड़वा दिया| शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय नें मामले को शांत कराया| इसके बाद पक्केपुल पर बने पूर्व सभासद  रामजी मिश्रा के पुत्र मंटू मिश्रा से मन्दिर के बाहर की पटिया तोड़ने को लेकर भी विवाद हुआ|
चौक को लेकर रही उत्सुकता 
पूरे दिन चले अभियान में जैसे-जैसे जेसीबी मशीनें अतिक्रमण तोड़ती हुई चौक की तरफ बढ़ रही थी| वैसे वैसे लोगों की उत्सुकता बढती जा रही थी| लेकिन काफी लम्बे इंतजार के बाद जब प्रशासनिक अमला चौक पर पंहुचा तो चौक को चौड़ा करने की जगह मामला टांय-टांय फिस हो गया|
व्यापार मंडल दूसरे दिन विरोध के बाद नही आया नजर
व्यापार मंडल का अतिक्रमण अभियान के पहले दिन भारी विरोध हुआ| जिसके बाद मंगलवार को अतिक्रमण अभियान चला तो व्यापारियों की तरफ से नेतृत्व करनें वाला कोई नही था| प्रशासन नें भी फूट डालो राज्य करों का फार्मूला चलाया जो कामयाब हुआ| व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ नेहरु रोड पर कुछ देर नजर आये उसके बाद उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया|
अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ नें बताया कि जिस तरह से बीते दिन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ विरोध हुआ वह गलत है| उसकी पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं होनी चाहिए| यह किसी प्रकार से व्यापारी हित में नही| सभी को समस्या का मिलकर सामना करना चाहिए था|