नेहरु गाँधी परिवार पर बृहद ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: कांग्रेस नेता विजय सिंह विद्रोही के शिक्षण संस्थान सिटी पब्लिक डिग्री/प्राइमरी/जूनियर/बीएड/बीटीसी/… कॉलेज में युवाओ को कांग्रेस से जोड़ने/लुभाने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया लगभग एक हजार बच्चो ने प्रतिभाग किया| इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा कांग्रेस ने किया| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एव फर्रुखाबाद के कांग्रेस प्रभारी विक्रम पाण्डेय की मौजूदगी में लगभग एक दर्जन स्कूल के बच्चो ने प्रतिभाग किया|

भाजपा के कांग्रेस मुक्त नारे की काट करने और विलुप्त होती कांग्रेस को फिर से जिन्दा करने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा इन दिनों “मैं भी एक युवा हूँ और मेरा भी एक सपना है” नाम से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है| आजादी के 75 साल मनाने में भाजपा के टेकओवर करने के बाद कांग्रेस में अपना कांग्रेसी ज्ञान का पिटारा खोल दिया है| रविवार 1 सितम्बर को हुई इस प्रतियोगिता में कुल 60 प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र स्कूल के बच्चो को हल करना था जिसमे 40 सवाल केवल राजीव गाँधी से सम्बन्धित थे| और अन्य 20 सवालों में सरदार पटेल और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर , इंदिरा गाँधी, जवाहर लाल नेहरु पर रखे गए थे|  राजनीती, वित्त, तकनीक और तमाम वो योजनाये जिन्हें कांग्रेस सरकार में चलाया गया उन्हें और गाँधी नेहरु परिवार से जोड़कर ही सवाल पूछे गए| कांग्रेस की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह, पी वी नरसिंहराव, लाल बहादुर शास्त्री भी अपनी जगह नहीं बना पाए|

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 75 वी वर्षगांठ पर आयोजित इस प्रतियोगिता को युवा कांग्रेस के जिम्मे सौपा गया था जिसमे 1400 फॉर्म विभिन्न स्कूल से भरवाए गए थे| युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने बताया कि लगभग 1000 बच्चो ने परीक्षा दी| परीक्षा का परिणाम 10 सितम्बर को घोषित किया जायेगा उसके बाद बच्चो को पुरस्कृत किया जायेगा|