शिक्षक के घर से चोरों नें नकदी व जेबरात किये साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:  बीती रात शिक्षक के घर ताला तोड़कर नकदी व सामान साफ़ कर दिया| सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढिलावल निवासी अमर सिंह प्राइवेट शिक्षक है| बीती रात वह घर के भीतर बरामदे में सो रहे थे| उनका पुत्र सुमित व पुत्रबधू आरती घर की छत पर सो रहे थे| अमर सिंह नें बताया कि चोर मकान के पीछे बने शौचालय के सहारे छत पर चढ़ गये और जीने के सहारे नीचे घर में आ गये|
घर के कमरे में ताला नही लगा था| जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से घर के दो कमरों में दाखिल हुए और उसमे रखे अलमारी और बक्से से 50 हजार की नकदी और व जेबरात चोरी कर ले गये | सुबह लगभग 3:30 बजे अमर सिंह चार्जिंग में लगा अपना मोबाइल लेनें के लिए उठे तो उनका मोबाइल भी गायब मिला |
तो उन्होंने अपने पुत्र को जानकारी दी| देखने पर पता चला की चोरी हो गयी| जानकारी  मिलने पर डायल 100 पुलिस और मेडिकल कालेज बधार चौकी इंचार्ज रामलखन भी मौके पर आ गय| उन्होंने जाँच पड़ताल की| अमर सिंह नें पुलिस को तहरीर दी|
चौकी इंचार्ज  नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|