महिला की हत्या कर शव पुलिया में जलाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मंगलवार दोपहर बाद पुलिस के निकट एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गयी| घटना की जानकारी होनें पर पुलिस नें मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया| लेकिन महिला की अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहाली नगला निवासी कृष्णवीर यादव का गाँव के ही निकट खेत है| जिसमे गन्ने की फसल खड़ी है| दोपहर लगभग ढाई बजे कृष्णवीर अपने खेत में गये तो उन्हें एक महिला का अधजला शव खेत के निकट पुलिया में पड़ा मिला| जिससे उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर सीओ अजेय कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष जसबंत सिंह, हल्का इंचार्ज दिलीप कंचन, स्वाट टीम आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी| काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नही हो सकी| महिला लाल चूड़ी पहने थी लाल रंग की ब्रा भी शव से कुछ दूर पड़ी मिली|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मौर्य, एएसपी अजय प्रताप भी मौके पर आ गये| एसपी नें पुलिस को गन्ना लोड कर चलने वाली ट्राली और दूध की गाड़ी चेक करने के निर्देश दिये|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| हत्या की प्रतीत हो रही है| जाँच के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी|