कांग्रेस के बाद सपा का भी 8 को किसानों के भारत बंद का समर्थन

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa

लखनऊ: कांग्रेस तथा देश के अन्य राजनीतिक दलों के साथ अब समाजवादी पार्टी ने भी आठ दिसंबर को किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।
केंद्र सरकार के कृषि कानून में सुधार के विरोध में पंजाब तथा हरियाणा के किसानों को अब देश के लगभग सभी राज्यों से समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार के पांच बार की वार्ता के बाद भी कोई बात न बनने पर किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद करने का फैसला किया है। किसानों के इस निर्णय का भाजपा तथा सहयोगी दलों को छोड़कर देश के अन्य दल समर्थन कर रहे हैं। इनको अब समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिल गया है। रविवार का समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलश यादव ने ट्वीट किया कि किसानों के भारत बंद को सपा का पूर्ण समर्थन। समाजवादी पार्टी से पहले आम आदमी पार्टी, टीएसआर, डीएमके, सीपीआइ, सीपीआइ(एम), वीसीके, एमडीएमके ने भी बंद का समर्थन किया है।
किसानों के भारत बंद आंदोलन को इनसे पहले कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि वह अपनी पार्टी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कदम किसानों के आंदोलन को और मजबूत करेगा। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ देश में किसानों का किसानों का प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार तक केंद्र सरकार और किसानों के बीच छह दौर की बातचीत हुई है। किसानों ने इस बातचीत से पहले ही आठ दिसंबर को भारत बंद की घोषणा कर दी थी। अब उनको व्यापार मंडल के साथ ही राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है।