अशोक सिंघल के निधन पर जगह जगह श्रधांजलि

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

kaindilफर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है| उन्हें समर्थक व चाहने वालो के साथ ही साथ विभिन्य संगठनो के लोगो द्वारा अपने अपने तरीके से श्रधांजलि दी जा रही है|

ब्राहमण युवजन सभा के कार्यकर्ताओ ने फतेहगढ़ कोतवाली पर एकत्र होकर बड़े चौराहे तक अशोक सिंघल की आत्मा की शान्ति के लिये कैंडिल मार्च निकाला| इस दौरान शिवम् दुबे, गुंजन अग्निहोत्री, कौशिक शुक्ला, अनूप तिवारी, शिवम् मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे| वही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इरशाद अहमद के ग्रानगंज स्थित आवास पर आयोजित शोक सभा में अशोक सिंघल को भावभीनी श्रधांजलि दी गयी| अजीत महाजन, मो० जाबिर खां, मो० सलमान तारिक हुसैन, अजहर अहमद मौजूद रहे|

हिन्दू जागरण मंच ने भी नुनहाई में जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर बैठक कर श्रधांजलि दी| दीपक सक्सेना, सुमित मिश्रा,हरदीप, कुलदीप गुप्ता मनोज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे| विश्व हिन्दू परिषद के नेताओ ने फतेहगढ़ स्थित एक विधालय में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया| लक्ष्मी कान्त मिश्रा आदि लोग मौजुद रहे| हिन्दू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने भी चौक पर अपने साथियों के साथ कैंडिल जलाकर श्रधांजलि दी| पवित्र राजपूत, सुरजीत, सुभाष वाथम, नीरज जाटब, अर्पित गुप्ता, अंकित चौहान आदि लोग मौजूद रहे|