एक दर्जन से अधिक बच्चों को कुपोषण की सम्भावना!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

kmruddinpur rajepurफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर में एक दर्जन से अधिक बच्चे कुपोषित होने की सम्भावना है| क्योंकि गाँव के अधिक बच्चों को शारीरिक बनावट ठीक नही नजर आ रह है|
बुधवार को मिडिया कर्मियों ने गाँव का दौरा किया तो पता चला एक दर्जन से अधिक घरो में बच्चे कुपोषण के शिकार है| देश के कुपोषित भविष्य को देखने तक का समय विभाग के पस नही है| मासूमो के माँ-बाप अशिक्षित होने के कारण इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही रखते या कहिये की वह आर्थिक तंगी होने के कारण सही से इलाज नही करा पाते| वर्तमान में दो वर्षीय रंजना,10 माह मोनिका, आठ माह गौरव पुत्र कैलाश, 10 माह मोनिका पुत्री जगदीश, 2 माह अखिल पुत्र राजकुमार आदि एक दर्जन मासूमो के कुपोषण का शिकार होने की सम्भावना नजर आ रही है| गाँव की आंगनबाडी नीता पाण्डेय ने बताया कि बच्चो की सूची विभाग को भेज दी है| डॉ० राज आर्यन ने बताया कि यदि बच्चे कुपोषित है तो उन्हें आयरन की दवा दी जायेगी| इसके साथ ही साथ जिला अस्पताल में उन्हें 14 दिन के लिये भर्ती किया जायेगा|