ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निजामुदीनपुर रोड निवासी आकिल पुत्र सलबर अली के घर बीती रात सूने पड़े घर का ताला तोड़कर लाखो की नकदी और जेबरात चोरी हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस अभी तक घटना का सुराग नही लगा सकी है|
आकिल शौचालय निर्माण करने वाली एक कम्पनी में ठेकेदारी करता है| वर्तमान में उसका कार्य धुमरी में चल रहा है| आकिल वही था| उसकी पत्नी बच्चो के साथ मायके गयी हुई थी| तभी चोरो ने बीती रात उसके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे 250000 लाख रूपये, झुमकी, सोने का हार, पायले व एक मोबाइल चोरी कर लिया| वही उसके घर कमरा लेकर रह रहे शकरूद्दीन बंजारा बीते पांच दिन से कमरे में ताला डालकर चला गया| उसके कमरे का भी ताला तोड़कर एक बक्सा चोरी कर लिया गया| सुबह आकिल पत्नी जब घर पंहुची तो घर में चोरी की जानकारी हुई|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| थानाध्यक्ष वीरपाल तोमर ने बताया कि जाँच की जा रही है|