भूमि विवाद में युवक के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goli12फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी 18 वर्षीय युवक के गोली मार कर घायल कर दिया गया| जख्मी हालत में उसे सीएचसी भेजा गया| जंहा से उसे गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया|

18 वर्षीय मोहित मिश्रा पुत्र ब्रम्हेश मिश्रा के परिवार का भूमि विवाद काफी दिनों से चल रहा है| बीती रात इसी के चलते विवाद हो गया| जिस पर आरोपीयो ने मोहित के गोली मारकर जख्मी कर दिया| घटना पर भगदड़ मच गयी| परिजनों ने उसे रात में सीएचसी पंहुचाया| जंहा से उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया | जाँच कर रही है|