जेल में बंद वृद्ध महिला कैदियों के होंगे रिहाई के प्रयास: गीता गुप्ता

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE Politics Politics- Sapaa

GITAA GUPTAA12SNJY TIVARI12फर्रुखाबाद: जनपद आयी महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने जिला जेल के निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से मुलाकात की | उन्होंने बताया कि जेल में बंद वृद्ध सजायाफ्ता महिला कैदियों की रिहाई के लिये प्रयास किया जायेगा| इसी के साथ शिक्षक नेताओ से मिलकर उनकी भी समस्या सुनी|

गीता गुप्ता निरीक्षण भवन पंहुची और पार्टी कार्यकर्ताओ से भेट की| उन्होंने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियो से भी भेट की| इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया| निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें सब ठीक मिला| उन्होंने बताया कि जेल में 43 महिला बंदी बंद है जिनमें दो महिला बन्दियो के छोटे बच्चे है| 10 महिला कैदी सजायाफ्ता है| जिसमे से महिला बंदी कांति पत्नी शिवराम, कांति पत्नी हाकिम सिंह निवासी मुरैठी कायमगंज, कृष्णा देवी पत्नी लाल सिंह निवासी नेकपुर कला व बिट्टो देवी वयोवृद्ध मिली| उन्होंने बताया कि इसके लिये जेल विभाग से कागजात भेजने के लिये कहा गया है| कुछ महिलाओ के कागजात भेजे भी जा चुके है|

जिला जेल में निरीक्षण के बाद महिला आयोग की सदस्य शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेकपुर आवास पर पंहुची| जंहा उन्हें जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उन्हें सौपा| जिसमे विभिन्य मांगो को रखा रखा| इस दौरान जिलामहा मंत्री पी आर कश्यप, आशीष कुमार सक्सेना, मनोज कुमार, आशीष सक्सेना, पियूष कटियार,दिवाकर नंद दुबे आदि मौजूद रहे|