उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना के साथ सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

LUCKNOW Politics- Sapaa Politics-BJP UP NEWS

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने इस दौरान प्रदेश में बड़े आयोजन का कार्यक्रम तय किया है|जन्मदिन के अवसर पर वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी|उन्होंने ट्विटर के माध्यम से सन्देश में लिखा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। और उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की|

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ है। उनके नाम सबसे कम आयु में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होने का भी रिकार्ड है। वह 38 वर्ष की उम्र के उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद पहले विधान परिषद सदस्य भी थे। इससे पूर्व वह लगातार दो बार कन्नौज से सांसद थे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।