खास बातचीत: सेक्युलर मोर्चा बिगाड़ेगा विरोधी पार्टियों के सियासी समीकरण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद डॉ० जितेन्द्र यादव ने अपने कार्यालय पर पहले जेएनआई से वार्ता की| उन्होंने साफ़ कहा की जल्द ही संगठन का विस्तार किया जायेगा| जिसमे सपा के साथ ही साथ अन्य पार्टियों के नामी चेहरे मोर्चा मे शामिल होंगे| जिससे कई पार्टियों के सियासी समीकरण बिगड़ने की सम्भावना प्रबल हो गयी है|
बीते दिन मोर्चा के सुप्रीमो पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह ने प्रदेश के 30 जिलों के जिलाध्यक्ष मनोनीत कर अपनी ताकत का अहसास कराने का प्रयास किया था| जिसमे जनपद में सपा नेता डॉ० जीतेंन्द्र यादव को भी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया| पहले डॉ० जितेन्द्र के कुछ समर्थकों ने आशंका व्यक्त कर कहा कि वह जिलाध्यक्ष का पद नही लेंगे| इस विषय पर डॉ० जितेन्द्र से वार्ता की गयी| तो उन्होंने साफ़ कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है| उसको पूरी ताकत के साथ निर्वहन किया जायेगा| उन्होंने बताया कि जल्द मोर्चा में सपा के ही नही भाजपा और बसपा के नेता भी शामिल किये जायेंगे| इसके साथ जल्द ही किसानो की समस्या को लेकर मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है|
सूत्रों की माने तो मोर्चा जिला पंचायत सदस्यों में भी सेध मारी करने की तैयारी कर रहा है| कई जिला पंचायत सदस्य मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्पर्क में है| जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव मौजूद रहे|