पार्टी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों के परिजनों को पंचायत चुनाव में समर्थन ना देना अंतिम सीमा रेखा नही: स्वतंत्र देव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में पंचायत चुनाव की हवा जानने आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नें कहा कि उनकी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है| उन्होंने कहा की अभी पार्टी के पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि के परिजनों को टिकट ना देनें का विचार पार्टी का है लेकिन यह अंतिम सीमारेखा नही है|आवास विकास जिला भाजपा कार्यालय आये प्रदेश अध्यक्ष नें पहले बंद कमरें में पदाधिकारियों के साथ बैठक ली| इसके बाद उन्होंने बताया कि यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी नें प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी लगायें है| पार्टी नें जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है| संगठन अपनी कमर कस चुका है| सरकार नें बिना सिम्बल दिये ही जिला पंचायत चुनाव लड़ाने की रणनिति तैयार की है|
उन्होंने कहा कि विपक्ष का कार्य हमेशा सत्ता में आने एक बाद प्रदेश को लूटने का रहा है| वह सरकार में आने पर गुंडों को पनाह देते है| लेकिन सीएम योगी की सरकार गुंडों के सीने पर बुलडोजर चला रही है| विरोधी भय में जी रहे हैं| उन्होंने पार्टी में आगामी पंचायत चुनाव में फिलहाल पार्टी के पदाधिकरियों और जनप्रतिनिधियों के परिजनों को समर्थन देनें का विचार नही है| लेकिन यह कोई अंतिम सीमा रेखा भी नही है| बैठक के बाद वह प्रदेश सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी के आवास पर जलपान करने पंहुचे| उन्होंने प्रांशु से पंचायत चुनाव को लेकर गुप्तगू भी की| प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह साथ आये|
पंचायत चुनाव के दावेदारों से घिरे रहे प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनपद की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल तक प्रधानी, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लगनें वाले उनके आगे पीछे लगे रहे| प्रदेश अध्यक्ष के बाद उन्हें प्रतीक चिन्ह देनें वालों का तांता लगा रहा|
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में सदर विधायक का मोबाइल चोरी
प्रदेश सचिव के कार्यक्रम में पार्टी के जिला कार्यालय से सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का मोबाइल चोरी को हो गया | जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी| काफी देर कार्यालय में भी तलाश की गयी| लेकिन पता नही चल सका| एक बड़े पदाधिकारी का पर्स भी चोरी हुआ| लेकिन पता नही चल सका| विधायक के फोन की कीमत लगभग 75 हजार रूपये बतायी गयी|
काफिले में पंचर हुई प्रदेश अध्यक्ष की कार
फतेहगढ़ चौराहे से भोलेपुर की तरफ आ रहे काफिले में प्रदेश अध्यक्ष की कार अचानक पंचर हो गयी| जिसके बाद वह दूसरी कार में बैठकर पार्टी कार्यालय पंहुचे|
जगह-जगह हुआ स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत
जनपद की सीमा काली नदी पुल से शुरू हुए स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला जेल चौराहे पर मंडल उपाध्यक्ष रानू दीक्षित के साथ ही भोलेपुर में मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, महामंत्री शिवम दुबे, गौरव कटियार व नगर मंत्री गुंजन अग्निहोत्री नें 21 किलो कि माला एवं रामदरबार देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया| मंडल महामंत्री पंकज पाल, आलोक राजपूत, पुष्कर, कन्हैया, अर्पित, अंशु, अभिषेक राठौर, सुमित कटियार नें भी स्वागत किया|
जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, दुघ्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भूदेव राजपूत, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, राहुल राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ० प्रभात अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार आदि रहे|