साक्षी महाराज की भूमि पर फर्रुखाबाद में हो रहा अबैध कब्जा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उन्नाव के चर्चित सांसद व फर्रुखाबाद के पूर्व सांसद साक्षी महाराज के आश्रम की भूमि पर अबैध रूप से कब्जा किया जा रहा है| जिसको कब्जा मुक्त कराने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय लोधी महासभा ने कमर कसी है| संगठन नें जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा है|
संगठन के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा नें जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि संगठन का कार्यालय भोपतपट्टी (श्याम नगर) में स्थित है| वह भूमि मन्दिर ठाकुर जी के नाम से दर्ज है| जिसके मुख्य सवराकार उन्नाव के सांसद सच्चीदानंद हरि साक्षी जी महाराज हैं| मन्दिर से लगी हुई भूमि तालाब की है| तालाब की सम्पूर्ण भूमि और मन्दिर की कुछ भूमि पर भूमाफिया आयुष पुत्र रवि रस्तोगी और रवि कुमार निवासी पुराना कोटा पार्चा व कमलेश कुमारी पत्नी रामसेवक व उनके वारिस प्रदीप गुप्ता आदि प्लाटिंग के लिए कर रहें है| जिसको रोंका जाना अवश्यक है| जिलाधिकारी नें कार्यवाही का भरोसा दिया|
इस दौरान सतीश कुमार, धर्मेन्द्र शाक्य, सुधीर कुमार, रामगोपाल वर्मा, प्रेमपाल सिंह आदि रहे|