मंदिर से बैट्री चुरा ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात भैरव मंदिर से ताला तोड़कर बैट्री चोरी कर ली गयी| पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गयी| पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है|
शहर कोतवाली के नितगंजा में दक्षिण में भैरव बाबा का मंदिर है| बीती रात मंदिर चोर मंदिर के मुख्य गेट पर लोहे की सरिया लेकर पंहुचा| उसने लोहे की राड़ से ताला तोड़ दिया| जिस समय उसने गेट का ताला तोड़ा उस समय रात का लगभग 2:30 बजे थे| रात 2:40 बजे बाइक से पुलिस गस्त के लिए निकली| पुलिस आती देख चोर भीतर चला गया| जैसे ही बाइक गुजरी उसने बैट्री को गमछे में बांधकर खिचता हुआ ले गया| पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी|
सुबह जानकारी होनें पर पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन फिलाहल पुलिस के इकबाल पर फिर से सबाल खड़े हो गये हैं| पुलिस गस्त करती रही और चोरी हो गयी| बैट्री चोरी होनें सेमंदिर के श्रद्धालुओं में रोष है| पुलिस जाँच कर रही है|