जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारम्भ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के संकल्प को लेकर शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हो गया| इन डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष रूप से स्थापित की गयी हैं, ताकि फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाली महिलाएं अपनी शिकायत को महिला पुलिसकर्मियों के समक्ष रख सकें।
महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए शासन लगातार प्रयासरत है। इसी को देखते हुए सभी थानों में महिला डेस्क स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इ नडेक्स पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें। अब तक देखा गया है कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी। जिसके चलते सही कार्रवाई भी नहीं हो पाती थी।

शुक्रवार को जिले के सभी थानों में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया| थाना मऊदरवाजा में डीएम मानवेन्द्र सिंह व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया| अन्य थानों में भी राजपत्रित अधिकारी और जन प्रतिनिधि की नें हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। शहर कोतवाली में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें शुभारम्भ किया| राजेपुर में मंडल अध्यक्ष विभवेश सिंह ने किया|