सपा नें धन बल और बाहुबल से सहकारिता पर जमाया था कब्जा

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  शुक्रवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।
प्रभारी मंत्री ने कहा आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत के लिए जुट जाएं|  केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी को गांव-गांव पहुंचाने का कार्य करें। सघन जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर घर पहुंच कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे| उन्होंने नें कहा कि भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को कार्य करने का अवसर देती है। लंबे अरसे तक सहकारिता पर सपा या अन्य दलों का कब्जा रहा है। धनबल और बाहुबल के दम पर समाजवादी पार्टी ने सहकारिता विभाग पर कब्जा जमाए रखा लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से चुनाव किए गए और सहकारिता विभाग को व्यवस्थित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए एकजुटता के साथ कार्यकर्ताओं को कार्य करना पड़ेगा|  विपक्ष द्वारा घिनौनी राजनीति की जा रही है जिसका जवाब हम घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देकर देंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा ने किया।
इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, अभय सिंह, हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ० प्रभात अवस्थी जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री जय गंगवार, शमशाबाद पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता,पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा आदि रहे|
शिक्षको के नियुक्ति पत्र भारत के नव निर्माण की गारंटी
फतेहगढ़ के जीजीआईसी कालेज में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पंहुचे प्रभारी मंत्री नें कहा कि शिक्षक छात्रों को सुनने, सुनाने और बनाने का कार्य करें| शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र भारत के नव निर्माण की गांरटी है| अब शिक्षक भारत के भविष्य का निर्माण करें| अपना ध्यान छात्रों के भविष्य को बनाने में करें| शिक्षक शिक्षा ही सेवा है के भाव से अध्यापन कार्य करें| उन्होंने अपने हाथों से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया| एनआईसी हाल में भी विडिओ कांफ्रेंस के जरिये नियुक्ति पत्र बांटे|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, चारो विधायक, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता रहे|