लेनदेन के विवाद में उतारा मौत के घाट, मृतक की हुई शिनाख्त

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है| जिसके चलते उसने बताया कि साथी के साथ मिलकर पहले तार से गला कसकर हत्या की उसके बाद शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे तभी पुलिस आ गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला गड्डा निवासी पातीराम को पुलिस नें बीती रात एक युवक का शव ले जाते हुए पकड़ा था| जिसके बाद परिजनों को सूचना मिलने पर रामबेटी पत्नी सूबेदार नें शव  की शिनाख्त अपने 31 वर्षीय पुत्र महेंद्र जाटव के रूप में की| पुलिस नें पकड़े गये आरोपी से पड़ताल की| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पातीराम और उसके साथी के रूपये मृतक पर उधार थे| जिसको लेकर विवाद हुआ| जिस पर दोनों नें मिलकर पहले उसे तार से मौत के घाट उतार दिया उसके बाद उसके शव को गायब करने के लिए ले जा रहे थे| उसी दौरान पुलिस आ गयी| जिसमें एक आरोपी फरार हो गया| पुलिस नें आरोपी पातीराम को दबोच लिया|
शहर कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि तगादे को लेकर हत्या की गयी थी| पड़ताल की जा रही है| शव की शिनाख्त हो गयी है|