जयंती पर याद किये गए शहीदे आजम भगत सिंह

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने  शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया|
शहर के बद्री विशाल महाविद्यालय स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारी एकत्रित हुए| उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथ ही शहीदों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया| शहीदे आजम भगत सिंह की 112वी जयंती पर उन्हें याद करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित नें कहा कि भगत सिंह नें कहा था कि बम और पिस्टल से क्रांति नही आयेगी| क्रांति की तलवार को विचारों के धार बढ़ाने वाले पत्थर पर रगड़ना पड़ेगा| इसी तरह आज के युवाओं को अपनी सोच विचारों को बढ़ाने वाले पत्थर पर रगड़ना पड़ेगा| जिससे एक नये युग का उदय हो|
अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राममुरारी शुक्ला नें की| चन्द्र प्रकाश मिश्रा, नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, विपिन अवस्थी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुनीश चन्द्र मिश्रा आदि नें विचार व्यक्त किये| गौरव वर्मा, अमन जैन, सुनील गुप्ता, पंकज दुबे, निखिल अवस्थी, सौरभ शुक्ला आदि रहे|