शीशम के पेंड पर फांसी पर झूलती मिली युवक की लाश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शुक्रवार शाम को शीशम के पेंड पर अज्ञात युवक की लाश लटकती मिली| जिसके चलते मौके पर भीड़ लग गयी| मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच की|

थाना क्षेत्र के ग्राम फकरपुर के मजरा बनारसीपुर निवासी ओम प्रकाश तिवारी के खेत में खड़े शीशम के पेंड पर ग्रामीणों नें लगभग 25 वर्षीय युवक का शव शाम को लगभग 6:30 बजे फांसी पर झूलता हुआ देखा| जिससे हड़कंप मच गया| युवक गमछे से फांसी पर झूल रहा था| मामले की सूचना ग्रामीणों नें थाना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी फोर्स के साथ पंहुची और जाँच की| मृतक लाल चप्पल, हरी शर्ट, काली-लाल जैकेट, नीली जींस पहने था| मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय शिवराज पुत्र खुशीराम के रूप में हुई| मृतक का बीते एक साल पूर्व ही विवाह हुआ था| उसकी पत्नी सरिता माँ रामगुनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| भाई श्रवण नें मृतक की शिनाख्त भाई के रूप में की|