पालिकध्यक्ष की गाड़ी रोंक दिखाये गये काले झंडे

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics

फर्रुखाबाद: (जेएनआई ब्यूरो)पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युवाओं नें काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी रोंकी| जिसके बाद पुलिस को कड़ी मसक्कत करनी पड़ी| पुलिस नें समझाकर उन्हें किनारे किया| जिसके बाद उनकी गाड़ी वापस हो सकी|
शहर के पक्का पुल के निकट मुख्य मार्ग पर टाउन हाल पालिका कार्यालय से लौट रहीं अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को नगर युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें उन्हें रोंक लिया| कार्यकर्ता सड़क पर उनकी कार के आगे काले झंडे लेकर बैठ गये| उन्होंने पालिका अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने के साथ ही नगर में विकास कार्य ना कराने का आरोप लगाया| शहर की जर्जर सड़को व जलभराव की समस्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया|मामले की सूचना पर तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव को दबोच लिया| जिससे अन्य पदाधिकारी भड़क गये| उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई| पुलिस नें बाद में उन्हें छोड़ दिया|
तकरीबन 45 मिनट तक पालिका अध्यक्ष की गाड़ी को युवा व्यापार मंडल नें आगे नही बढने दिया|
जिसके बाद पुलिस नें उन्हें निकाला|