चौकी के पीछे प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी भी जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर घायल कर दिया गया| जबकि आरोपी के भी पैर में गोली लगी है| घटना के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित  कर दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद खां भीकमपुरा निवासी 35 वर्षीय कृष्णा राज उर्फ भइया लाल पुत्र किशन लाल मौर्य के सीने में देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया गया| इसके साथ ही मोहल्ला बीबीगंज निवासी 27 वर्षीय आरोपी मयंक उर्फ विपिन शाक्य पुत्र बजरंगी के पैर में गोली लगी| दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया| लोहिया में डॉ० राजकिशोर नें कृष्णा को मृत घोषित कर दिया| जबकि आरोपी मयंक के पैर में गोली लगने से उसका उपचार किया जा रहा है|घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा जेपी शर्मा, इंस्पेक्टर जेपी यादव, फील्ड यूनिट आदि फोर्स बड़ी संख्या में लोहिया अस्पताल पंहुचे| पुलिस नें पड़ताल शुरू की| मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है| मृतक की पत्नी गायत्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों नें बताया कि घटना बीबीगंज पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ला बंदोबस्ती में हुई है| मृतक के 13 वर्षीय पुत्र सुदीप, 11 वर्षीय पुत्री सोनाली, 9 वर्षीय पुत्र अनिल है| सोनाली पूरे मामले की चश्मदीद बतायी जा रही है|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि फिलाहल आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है| प्रेम प्रसंग के मामले की भी पड़ताल की जायेगी| घायल आरोपी हिरासत में है उसका उपचार चल रहा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|