टूटी पुलिया बनी नागरिकों की परेशानी का सबब

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) पालिका की अनदेखी के चलते टूटी पुलिया  नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है| पुलिया के सम्बन्ध में शिकायत ईओ से की गयी है|
शहर क्षेत्र के महादेव नगर वार्ड नम्बर 37 में रतन बाथम के आवास से महादेव सिंधी के मकान के निकट पुलिया बीते एक वर्ष से टूटी है| जिससे नागरिकों को निकलने में समस्या हो रही है|
मामले में कोई सुनवाई ना होने देखे नागरिकों नें ईओ रश्मि भारती को ज्ञापन सौपा|
इस दौरान मिंटू मिश्रा, रतन बाथम, अनिल वर्मा, विनोद गुप्ता, पंकज सिंधी आदि रहे|