तगादे के चक्कर में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) तगादे के विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी| पुलिस नें घटना स्थल पर पंहुचकर पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम भरखा चौराहे पर ग्राम भरखा निवासी व ग्राम नगरिया गिरधर निवासी दो पक्ष के ग्रामीणों में तगादे को लेकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये| दोनों तरफ से जबाबी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी| घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और तहकीकात की|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष डोरी लाल नें जेएनआई को बताया कि जबाबी फायरिंग हुई है| तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|