समयावधि पूर्ण होने पर भी निवेश वापस देंने में सहारा की रार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सहारा इंडिया ग्रुप में जमा निवेशकों का पैसा समय से वापस ना करने पर निवेशको के साथ ही अब उनके अभिकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर है| जमा लाखों रूपये की समयावधि पूर्ण होनें के बाद भी धनराशि का भुगतान नही हो पा रहा है| जिसका जबाब भी कंपनी का कोई अधिकारी दे पा रहा है| लगातार कंपनी की छवि बाजार में खराब हो रही है|
बुधवार को सहारा इंडिया के फतेहगढ़ शाखा के दर्जन भर से अधिक अभिकर्ता जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचे और दोनों शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा| जिसमे उन्होंने कहा कि उन्होंने विभिन्य वित्तीय योजनाओं के चलते करोड़ों रूपये निवेश कराया है| जिसके बाद उस धनराशि की अबधि पूर्ण हो चुकी है| जिसके  |बाद भी भुगतान नही किया जा रहा है|
अभिकर्ताओ नें आरोप लगाया कि शहर के लाल दरवाजे स्थित शाखा में नियुक्त क्षेत्रीय प्रबन्धक लाल बहादुर सिंह व अभय शंकर द्विवेदी से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है| लेकिन वह भुगतान नही कर रहे हैं| क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा कहा जा रहा है कि भुगतान पर रोंक है| जबकि कम्पनी के आलाधिकारियों से पता करने पर कहा जा रहा है कि भुगतान में कोई रोंक नही है| अभिकर्ताओं ने क्षेत्रीय प्रबंधक और सेक्टर प्रबन्धक अभय शंकर द्विवेदी पर धोखाधड़ी कर करोड़ों गबन करने का आरोप लगाया है| शिकायत पर डीएम-एसपी नें जाँच कराने का भरोसा दिया है|
इस दौरान अभिकर्ता राजीव कटियार, संजीब सक्सेना, कृष्ण कुमार कटियार, अरुण कटियार, बृजेश शुक्ला, अरुण गुप्ता, दुर्गेश पाल, श्यामपाल व अरुण गुप्ता आदि रहे|
सहारा ग्रुप में क्षेत्रीय प्रबन्धक लाल बहादुर सिंह से जब जेएनआई नें बात की तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के चलते फंड की व्यवस्था नही हो पा रही थी| केबल फतेहगढ़ शाखा में भुगतान की समस्या है| उनकी बात कम्पनी के शीर्ष अधिकारियों से चल रही है| दो से तीन महीने में सभी निवेशकों का पैसा वापस किया जायेगानिवेश हड़प लेनें का आरोप गलत है|