पालिका अध्यक्ष की अर्थी निकाल किया आग के हबाले

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा शहर की  सड़कों के सख्ता हाल होनें के बाद भी अभी तक उनका निर्माण कार्य नही कराया गया| जिससे आम जनता को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है| व्यापार मंडल नें पालिका अध्यक्ष की अर्थी निकाल कर उनको आग के हबाले किया|
युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में नाला मछरटटा से पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया| इसके साथ ही साथ अर्थी को शहर के मुख्य मार्गों से गुजार का टाउन हाल पर उसको आग के हबाले किया गया|
युवा व्यापार मंडल नें कहा कि नगर की अधिकतर सड़के खस्ता हाल है| उनमे जल भराव भी है| लेकिन अभी तक पालिका अध्यक्ष की तरफ से कोई निर्माण नही कराया गया| शहर की पक्का गुदड़ी जाने मार्ग, नाला मछरटटा से अखाड़ जाने वाले मार्ग आदि कई सड़कों को कैंसर हो गया है| लेकिन उनका इलाज नही हो पा रहा| जबकि प्रतिवर्ष करोड़ो रूपये विकास कार्य के लिए आता है| वह कहा जाता है इसका कोई पता नही|
इस दौरान अर्पित गुप्ता, सचिन शर्मा, गोपाल सिंह कश्यप, सलमान खां आदि रहे|