केबल डेढ़ साल ही रह गया सपा के लिए संघर्ष का समय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यालय पंहुचे नदीम फारुखी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया| इसके बाद एक बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे कहा गया अब कार्यकर्ताओं के संघर्ष के साल खत्म हो गये है| केबल डेढ़ वर्ष ही और संघर्ष का रह गया है| कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत करे|
आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पंहुचे जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी नें कहा कि भाजपा की सरकार में आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है| अपराध चरम पर है| किसानों की सुनी नही जा रही| लेकिन आने वाले 2022 के चुनाव में जनता इसका भी जबाब देनें का मन बना चुकी है| सभी कार्यकर्ता एक मन बनाकर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाये| जिससे आगामी 2022 तक सपा की सेना मजबूती से खड़ी हो|
अब कार्यकर्ताओं को केबल डेढ़ वर्ष ही संघर्ष करने को रह गया है| इसके बाद सूबे में अखिलेश सरकार होगी|
युवा सपा नेता सचिन सिंह यादव नें कहा कि सपा सुप्रीमो नें तीसरी बार नदीम अहमद फारुखी को जिले की संगठन की कमान सौपी है| जिससे संगठन में नये जोश का संचार होगा| सपा का युवा वर्ग एक नई चेतना के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में लगेगा| युनूस अंसारी, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया आदि नें भी विचार व्यक्त किये| इसके बाद लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|
महानदल नें भी मिलाया सपा के सुर में सुर
सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में महानदल के जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंहुचे| उन्होंने आगामी चुनाव सपा के साथ ही लड़ने की हामी भरी| उन्होंने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व की सपा सुप्रीमो से वार्ता हो गयी है| जिससे महान दल सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा|
डॉ० जितेन्द्र यादव, सयुस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले), राघव दत्त मिश्रा, जीतू यादव,  नागेन्द्र शाक्य, ओमप्रकाश शर्मा, इलियास आदि रहे| संचालन पूर्व महासचिव मंदीप यादव नें किया|