पूर्व मंत्री से नही मिले सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा, जिले का सियासी पारा चढ़ता जा रहा। एक तरफ राजनीतिक दलों की जनता के बीच गतिविधियां बढ़ गई है तो दूसरी तरफ टिकट के दावेदारों के बीच रस्साकसी होती भी दिखने लगी है। राजनैतिक दल  में इसे लेकर विशेष सरगर्मी है। जिले की चारों विधानसभा सीटों के टिकट दावेदारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के जनपद आनें पर दावेदार उनसे अपनी गुणा-गणित बैठाने में लगे रहे| कुछ दावेदार उनके होटल के कमरें में घंटों जमे रहे तो कुछ को दर्शन भी नसीब नही हुए|
दरअसल आवास विकास स्थित एक भाजपा नेता के होटल के कमरा नम्बर 202 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुके थे| किसी भी दावेदार के घर ना जानें का फरमान उन्होंने पहले ही जारी कर दिया था| लेकिन एक दारेदार ही द्वारा होटल में उनके लिए रुकनें की व्यवस्था अपने खर्चे पर की गयी थी| दावेदार नें 202 के निकट एक कमरा अपने लिए रिर्जव कर बुक किया था| बीते दिन से ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिलने वाले दावेदारों की चहल कदमी लगातार बनी रही| चारों विधान सभा के टिकट के दावेदार लगातार उनके सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे| सदर से टिकट के दावेदार विजय यादव, करन सिंह, महेंद्र कटियार, अमृतपुर से डॉ० जितेन्द्र यादव, सुबोध यादव, भोजपुर से अरशद जमाल सिद्दीकी, कायमगंज से सर्वेश अम्बेडकर आदि ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से भेट की और उनकी निगाहों के इशारे को परखा|
शुक्रवार को लगभग 10 बजे सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मुलाकात करनें पंहुचे| वह कई बार के विधायक रहे|वह जिले की राजनीति में भी अपना मजबूत दखल रखते है, वह अमृतपुर विधान सभा से टिकट की दावेदारी कर रहें हैं| उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से भेट करनें का समय माँगा| लेकिन भीतर से यह कहकर मना कर दिया गया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की तबियत नासाज है| जबकि उस दौरान अमृतपुर के दो दावेदार जिसमे से एक नरेन्द्र सिंह के धुर विरोधी भीतर ही मौजूद थे| पूर्व मंत्री बिना मिले ही लौट गये| बाद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मीडिया को वयान दिया कि उनको कुछ बुखार आ गया था जिससे वह धरना प्रदर्शन में भी नही गये|