भतीजे नें चाचा की सरिया से पीट-पीट कर दी हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रूखाबाद:(शमसाबाद प्रतिनिधि) आपसी विवाद के चलते मंदबुद्धि भतीजे से अपने सगे चाचा की हत्या कर दी| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुआखेड़ा निवासी 56 वर्षीय हपलू कठेरिया पुत्र माता दीन का विवाद उसके ही सगे भतीजे छंग्गे पुत्र राम किशन से विवाद हो गया| जिसके बाद हपलू पर छंग्गे ने लोहे की सरिया से हमला बोल दिया| जिससे वह बुरी तरह लहुलुहान हो गया| मारपीट के दौरान पुलिस मौके पर पंहुच गयी| लेकिन पुलिस के सामने भी हमलावर छंग्गे नें उसे मारना बंद नही किया|
पुलिस नें बमुश्किल आरोपी को हिरासत में ले लिया| परिजन हपलू को लेकर फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में गये जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक नें हपलू को मृत घोषित कर दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थानाध्यक्ष झाँझन लाल सोनकर नें बताया कि आरोपी पूरी तरह से मानसिक रूप से कमजोर है| उसे दबोच लिया गया है| जाँच की जा रही है|