बीजेपी भोजपुर विधायक सहित 15 कोरोना पॉजिटिव, 345 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमबार को कोरोना की आयी रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव मिले| जिसमे बीजेपी विधायक और उनके परिवार के एक महिला सदस्य का नाम भी शामिल है| अब ज्न्पाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 345 हो गया है|
कायमगंज एसबीआई से 56 वर्षीय बैंक कर्मी, सीएचसी से 26 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय युवक शामिल है| शहर के ग्राम अर्जुनपुर निवासी 26 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 44 वर्षीय पुरुष व उनका 21 वर्षीय पुत्र पॉजिटिव निकला है | शहर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी 27 वर्षीय युवक, मोहल्ला रामलीला गड्डा निवासी 45 वर्षीय युवक, खतराना निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, शमसाबाद में 20 वर्षीय युवक, जेएनबी रोड निवासी बीजेपी विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर और उनके घर की एक महिला सदस्य पॉजिटिव आयी है|
विधायक नागेन्द्र सिंह नें जेएनआई को कोरोना पॉजिटिव होनें की पुष्टि की| उन्होंने कहा कोरोना से लड़ाई को वह पूरी तरह तैयार है| वह जल्द स्वास्थ्य होकर जनता के बीच होंगे| 
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि 15 नये मरीज मिले है | अब आंकड़ा 345 हो गया है| 10 लोगों की मौत हो गयी है| जबकि 225 डिस्चार्ज हो चुके है| 110 सक्रिय मरीज है|