ब्रेकिंग: सब इंस्पेक्टर को कचेहरी परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

daroga srvershफर्रुखाबाद: अदालत में पेश होने गये कायमगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर को कुछ अधिवक्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने पीड़ित दरोगा का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परिक्षण कराया|

पीड़ित दरोगा ने बताया कि वह कायमगंज कोतवाली के मंडी चौकी इंचार्ज के सर्वेश कुमार में तैनात है| बीते दिनों एक पीड़ित ने नाली बंद करने से सम्बन्धित में एक वकील के खिलाफ शिकायत की थी| जिस पर कार्यवाही करते हुये उन्होंने दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठा लिया था| जिस पर आरोपी पक्ष के साथ उनका विवाद भी हो गया था | मंगलवार को वह किसी काम ने न्यायालय आये थे| तभी कई अधिवक्ताओ ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया| जिससे उनकी बर्दी भी फट गयी|

घटना कि सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा, एएसपी अशोक कुमार, सीओ लेखराज भारी पुलिस बल के साथ कचेहरी परिसर पंहुचे| उन्होंने दरोगा सर्वेश कुमार को मेडिकल हेतु लोहिया अस्पताल भेजा|जंहा उनका मेडिकल डॉ० योगेन्द्र सिंह ने किया| मेडिकल में पांच चोटों का जिक्र है|
दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दोपहर बाद दरोगा सर्वेश कुमार की तहरीर पर आरोपी वकील कृष्ण गोपाल पाठक, अनिल यादव और उनके 15 अज्ञात साथी वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| इसके साथ जाँच सीओ सिटी लेखराज सिंह को सौपी गयी है|