गंगा के टापू पर मिला अज्ञात युवक का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) गंगा के टापू पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद होंने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया| ग्रामीणों नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया है| लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नही हो सकी है| उसे कौए नोच कर खा रहे थे|
थाना क्षेत्र के ग्राम खेम रेंगाई ने निकट गंगा के टापू पर एक युवक की लाश पड़ी देखी गयी| देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गयी| लेकिन किसी नें भी युवक की शिनाख्त नही कर पायी| युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष और चेक की शर्ट और हाथ में घड़ी पहने हुए था| ग्रामीणों नें घटना की सूचना पुलिस को दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह मौके पर पंहुचे उन्होंने शिनाख्त करने का प्रयास किया| लेकिन कोई शिनाख्त नही हो सकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया|
थानाध्यक्ष नें बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है| शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है|