आग लगने से आठ घरो की गृहस्थी राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्थर देवमाफ़ी में अचानक लगी आग से आठ घरो की गृहस्थी जलाकर राख कर दी| जिसमे लाखो के जेबरात, आनाज और अन्य घरेलू सामान के साथ ही साथ नकदी भी जल गयी है|

रविवार को नवाब सिंह पुत्र बाबू सिंह के घर खाना बन रहा था | तभी चूल्हे की चिंगारी ने आग का रूप ले लिया| देखते ही देखते आग ने आठ घरो को अपने आगोश में ले लिया| आग लगने की सूचना मिलने पर हजारो की संख्या में लोग आ गये| उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया| काफी समय के बाद आग पर काबू पाया| आग ने नवाब सिंह का दो लाख रूपये, 50 बोरी गेंहू, जेबरात, घरेलू सामाना, ज्ञान चन्द्र के घर रखे जेबरात, 20 बोरी गेंहू, विपिन पुत्र नवाब सिंह का गेंहू व घरेलू सामान, बहोरन पुत्र बाबूराम 38 हजार रूपये नकद, 15 बोरी गेंहू, घरेलू सामान, निरंजन पुत्र जयराम 80 हजार की नकदी, 10 बोरी गेंहू, 2 बोरी सरसों, 1 बोरी खाद, आटा चक्की, साइकिल आदि सामान, बबलू पुत्र निरंजन का घरेलू सामान, मुन्ना लाल दिवाकर पुत्र गिरबर, बबलू पुत्र मुन्ना लाल का 50 हजार रुपया व 40 बोरी गेंहू, जेबरात आदि सामान चल गया| उप निरीक्षक दलवीर सिंह ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|