मुंशी ने पीड़िता के घर जाकर वापस किये रिश्वत के पैसे!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: जहानगंज थाना क्षेत्र एक ग्राम निवासी किशोरी के साथ छेडछाड के मामले ने तुल पकड़ लिया है| जिससे अब मुंशी पर कार्यवाही की तलवार भी लटक गयी है| सीओ मोह्म्मद्बाद ने मामले की जाँच कर कार्यवाही की बात कही है|
बीते 7 मई नवालिक के साथ छेडछाड की घटना का आरोप गाँव के ही दो किशोरों पर लगा था| घटना के पांच दिन बाद सीओ के आदेश पर थाने में मुकदमा तो दर्ज हो गया| लेकिन जब पीड़ित किशोरी का पिता उसे लेकर चला तो मुंशी रामनाथ ने उससे मुकदमा दर्ज होने की ख़ुशी में पैसे मांगे| जिस पर किशोरी के पिता ने 200 रूपये जो उसकी जेब में थे वह मुंशी को दे दिये|
एक तरफ योगी महिलाओ की सुरक्षा और उससे जुड़े हुये मामलों में सख्त कार्यवाही करने की बात कह रहे है| वही दूसरी तरफ उनकी ही पुलिस का यह हाल मिडिया के संज्ञान में आया तो बात अफसरों तक पंहुची| मुंशी रामनाथ ने बताया की किशोरी के पिता ने उसे खुद 200 रूपये दिये थे| लेकिन जेएनआई में खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को मुंशी किशोरी के घर पंहुचा और उसके पिता को रूपये जबरन वापस कर दिये| यह बात खुद पीड़िता के पिता ने मिडिया को बतायी| हालांकि मुंशी रामनाथ इस बात से साफ इंकार कर रहे है| फ़िलहाल मुंशी पर कार्यवाही की तलवार लटकती नजर आ रही है|

सीओ मोहम्मदाबाद उमेश शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले में जानकारी हो गयी है| यदि मुंशी ने रूपये की बसूली किशोरी के पिता से की है तो प्रकरण की जाँच कराकर कार्यवाही होगी|